
Photo source : Google
Lakhpati didi yojana: PM Modi रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी के सम्मान समारोह में उपस्थित नई लखपति दीदी को 11 लाख का प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।इस मौके पर मोदी रु. 6000 करोड़ों से अधिक का आवंटन किया जिसमें रु. 2500 करोड़ों के रिवॉल्विंग फंड का भी सम्मिलित किया गया है। उन्होंने रुपये का भुगतान किया। उनके द्वारा 5000 करोड़ का बैंक लोन महिलाओं को दिया गया।
lakhpati didi yojana
जिनमें से 4.3 लाख एसएचजी (self help group) में से 48 लाख सदस्यों को इनका फायदा होगा। कोलकाता में महिलाएं डॉक्टरों के साथ क्रूरता और बलात्कार देश में हो रही हत्याओं के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है जिनके प्रत्याघात पूरे देश में हुए तो मोदी ने दावा किया यह मेरी माताओं, बहनों और बेटियों को सशक्त बनाता है।
PM Modi ने कहा की बहन बेटियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। महिलाओं के विरुद्ध अपराध अक्षम्य पाप हैं और किसी भी मामले में दोषियों के साथ-साथ उनके सहयोगी भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।जो भी दोषी है बख्शा नहीं जाएगा। मैंने लाल किले से यह मुद्दा बार-बार उठाया है।
लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी : PM Modi
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में lakhpati didi yojana सम्मान समारोह में कहा की मैं देश के किसी भी राज्य की बहन-बेटियों का दुख-दर्द और गुस्सा समझता हूं। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति को रिहा नहीं किया जाएगा। फिर चाहे अस्पताल हो या स्कूल या कॉलेज या फिर पुलिस व्यवस्था, जिस भी स्तर पर लापरवाही बरती गई, सभी जिम्मेदार होंगे। सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उन पर कार्यवाही की जाएगी।
Lakhpati didi yojana: मेरा ये संदेश ऊपर से नीचे तक जाना चाहिए। सरकारें आएंगी और जाएंगी लेकिन महिलाओं के जीवन की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा समाज और सरकार पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए केंद्र सरकार किसी भी समय सभी राज्यों की मदद करने को तैयार है। महिलाओं को न्याय मिलने में होने वाली देरी दूर हुई है और सभी बाधाएं दूर हुई हैं।