champai soren:”मुख्यमंत्री रहते झारखंड में झेली अपमान की पीड़ा” : चंपई सोरेन Latest news

champai soren : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि वे अपमानित महसूस कर रहे हैं, विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। JMM(झारखंड मुक्ति मोर्चा) सूत्रों ने बताया कि पार्टी में मतभेद तब पैदा हुए जब पार्टी ने चंपई के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया कि चंपई सोरेन अपने बेटे को आगामी विधानसभा चुनाव में घाटशिला सीट से अपना उम्मीदवार बनाना चाहते है।

champai soren ने क्या कहा?

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के पांच विधायकों के साथ रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं। वह दिल्ली में शायद बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते है। अपनी पार्टी से असंतुष्ट champai soren ने कहा कि झारखंड के सीएम रहने के दौरान मुझे बहुत अपमान सहना पड़ा। 3 मई को मेरी जानकारी के बिना मेरी सरकार के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये गये।

हालांकि, बीजेपी में शामिल होने को लेकर उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर कहा कि “फिलहाल मैं जहां हूं वहीं रहूंगा और निजी काम से दिल्ली आया हूं। चूंकि बेटी दिल्ली में रहती है इसलिए उसका दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। मेरी किसी से कोई अपॉइंटमेंट नहीं है।”

champai soren jharkhand: चंपई भले ही सीधे तौर पर कुछ भी कहने को तैयार न हों लेकिन सामने आ रहा घटनाक्रम कुछ और ही इशारा कर रहा है। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोदेम गांव स्थित उनके पैतृक घर से JMM का झंडा हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद चंपई की कथित तौर पर हेमंत सोरेन से अनबन चल रही थी।

champai soren ने एक्स अकाउंट से ‘JMM’ हटा दिया है।दिल्ली पहुंचते ही चंपई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल से JMM को हटा दिया है। उनके एक्स हैंडल पर केवल पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड लिखा है। JMM(झारखंड मुक्ति मोर्चा) का कोई जिक्र या तस्वीर नहीं है.

झारखंड विधानसभा की मौजूदा स्थिति

ED ने कथित भ्रष्टाचार के मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार होने से पहले हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और उसके बाद झामुमो के वरिष्ठ नेता champai soren को मुख्यमंत्री बनाया गया था। चंपई सोरेन इस साल 2 फरवरी से 3 जुलाई तक पांच महीने तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर वो दोबारा सीएम बने।

champai soren: झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को खत्म हो रहा है। फिलहाल राज्य में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। राज्य की कुल 82 विधानसभा सीटों में से झामुमो के 26, कांग्रेस और भाजपा के 22-22, आजसू के तीन, सीपीआईएम-एल, एनसीपी और राजद के एक-एक और दो निर्दलीय विधायक हैं। एक मनोनीत विधायक है और 7 सीटें खाली हैं।

Leave a Comment